Breaking News

GST कमिश्नर से मिला भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल, बिना शिकायत सर्वे छापे ना किए जाने की मांग

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में आज GST कमिश्नर मिनिस्ती एस से मिला। प्रतिनिधिमंडल के नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने एक माँग पत्र कमिश्नर को सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद के किसी भी बाज़ार में बिना किसी शिकायत के GST विभाग के द्वारा मारे जा रहे छापों पर तत्काल रोक लगाई जाये। जिसका आदेश भी जारी कराया जाये, सात hi उसकी एक प्रति व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने कमिश्नर से यह भी कहा कि GST लगाते समय सरकार ने और विभाग ने यह कहा था कि अब सर्वे छापे नहीं होंगे, केवल इनकम टैक्स के तर्ज़ पर स्कूटनीय होगी। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कमिश्नर से पूरे प्रदेश में व्यापार बंधु की बैठके प्रत्येक माह हर हाल में आयोजित हो इसका भी आदेश जारी करने की माँग की।

ओमप्रकाश राजभर ने दिया ये बड़ा बयान , कहा महिलाओं को झाड़ू-बेलन से…

आज के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी ताज ख़ान, संगठन के ज़िलाध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता, संगठन के महानगर अध्यक्ष लखनऊ सैय्यद फुरक़ान अहमद, अनुज साहू उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

जलभराव की शिकायत मिली तो अधकारी करवाई के लिये तैयार रहें : ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। बरसात में जलभराव की शिकायत आई तो अधिकारी कारवाई के लिए तैयार रहें। प्रमुख ...