Breaking News

घने कोहरे के चलते 02 दिसम्बर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी कई अनारक्षित गाड़ियां

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 02 दिसम्बर 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक अनारक्षित विशेष गाड़ियों के निरस्तीकरण नियमानुसार किया जायेगा।

निरस्तीकरण: गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05093 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोण्डा से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05091 गोण्डा-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीतापुर से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05092 सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोण्डा से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05469 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नौतनवा से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05470 नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नकहा जंगल से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05471 नकहा जंगल- नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नौतनवाँ से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05472 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05040 गोरखपुर नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी

नरकटियागंज से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीतापुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05459 सीतापुर-शाहजहाँपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। शाहजहाँपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05460 शाहजहाँपुर सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नकहा जंगल से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05036 नकहा जंगल- सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीवान से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05035 सीवान नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

दिव्यांगजनो के हितों के लिए संचालित है विभिन्न योजनायें- नरेन्द्र कश्यप

इसी तरह रेलवे प्रशासन द्वारा घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 15040/15039 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कीे आवृत्ति में कमी कर दैनिक से सप्ताह में चार दिन किया गया था। यात्री जनता की सुविधाओं को देखते हुये पूर्व की भाँति 02 से 31 दिसम्बर, 2022 तक इन गाड़ियों को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोविन्दनगर स्टेशन पर ट्रैक मशीन कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन नियमानुसार किया जायेगा।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

प्रयागराज संगम से 04, 07, 09 एवं 11 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा यह गाड़ी मनकापुर और बस्ती के बीच निरस्त रहेगी।

बस्ती से 04, 07, 09 एवं 11 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस मनकापुर से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी बस्ती से मनकापुर के बीच निरस्त रहेगी।

गोण्डा स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य के चलते ब्लॉक दिये जाने के कारण कई गाड़ियों का किया गया निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में वृद्धि हेतु गोण्डा स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य के परिप्रेेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन नियमानुसार किया जायेगा।

निरस्तीकरण

गोण्डा से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05453 गोण्डा-सीतापुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीतापुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05454 सीतापुर-गोण्डा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

दरभंगा से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेेगी।

नई दिल्ली से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेेगी।

बरौनी से 02, 03 दिसम्बर, 2022 को तथा 09 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के स्थान पर गोरखपुर मनकापुर अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेेगी।

नई दिल्ली से 03, 04 दिसम्बर, 2022 को तथा 10 दिसम्बर, 2022 से 06 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर बाराबंकी अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेेगी।

शार्ट टर्मिनेशन

गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोण्डा विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी।

गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05447 गोरखपुर-गोण्डा विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर सुभागपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

आसनसोल से 06 दिसम्बर, 2022 से 04 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस गोण्डा के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

हैदराबाद से 02 से 30 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन

गोण्डा से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05032 गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर मनकापुर से चलायी जायेगी।

गोण्डा से 02 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05448 गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर सुभागपुर से चलायी जायेगी।

गोण्डा से 07 दिसम्बर, 2022 से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 13510 गोण्डा-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस गोण्डा के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में “ई-ऑक्शन” प्रक्रिया द्वारा किया गया स्क्रैप का निस्तारण

गोरखपुर से 04 दिसम्बर, 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलायी जायेगी। पूर्व मध्य रेलवे पर नॉन इंटरलॉक कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 04 से 08 दिसम्बर, 2022 तक तथा 02564 नई दिल्ली बरौनी विशेष गाड़ी 05 से 09 दिसम्बर, 2022 तक निरस्त रहेगी।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...