Breaking News

नींद की कमी के कारण आँखों के आस पास हो गए हैं डार्क सर्कल्स तो आजमाएं ये उपाए

तनाव से लेकर अधिक काम करने वालों तक, आंखों के चारों ओर काले घेरे एक ऐसी चीज है जो बहुत से लोगों को परेशान करती है। ‘आंखों के नीचे काले घेरे लक्षण चेकर’ शायद सबसे ज्यादा गुगल किए जाने वाले वाक्यांशों में से एक है, और जो लोग इससे पीड़ित हैं वे एक स्थायी इलाज खोजने के लिए बेताब हैं।

 

हममें से ज्यादातर लोग डार्क सर्कल्स के लिए नींद की कमी, थकावट या घंटों कंप्यूटर स्क्रीन पर घूरने को जिम्मेदार ठहराते हैं। लीवर की खराबी से लेकर विटामिन की कमी तक, काले घेरे कई कारणों से होते हैं।

 

एक आलू और एलोवेरा जेल लें। आलू को लेकर कद्दूकस कर लें, इसके बाद आलू का रस निकालकर जूस निकाल लें। इस रस में एलोवेरा जेल मिला लें। कॉटन की मदद से इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। आलू का रस का डार्क सर्कल हटाने में काफी मदद करता है।

एलोवेरा जेल स्किन को मॉइश्चराइजर करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर आंखों की थकान को दूर किया जा सकता है।बादाम का तेल पोषण देता है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। बादाम का तेल इस्तेमाल कर आंखों के डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है।

 

About News Room lko

Check Also

गन्ने का जूस इन लोगों के लिए जहर! बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

   गन्ने का रस सबसे ज्यादा पिया जाता है और यह एक प्राकृतिक पेय है, ...