Breaking News

हजरतगंज समेत 10 मार्गों पर ई रिक्शा प्रतिबंधित

लखनऊ। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज समेत 10 मार्गों पर ई रिक्शा प्रतिबंधित किए हैं। इसके साथ ही हजरतगंज, चारबाग, अमीनाबाद और चैक में 18 मार्गों को वन वे किया है। जबकि पहले 31 वन वे थे। डीसीपी ट्रैफिक चारु निगम ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर ई रिक्शा दिखाई दिया तो सीज की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं। जोकि इन पर निगाह रखेगी। इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगें ई रिक्शा हजरतगंज से बार्लिगंटन चैराहा, रॉयल होटल। हजरतगंज से सिकंदरबाग चैराहा। हजरतगंज से अल्का, मेफेयर, परिवर्तन चौक, सुभाष चैराहा।  परिवर्तन चौक, अल्का, मेफेयर, बाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिन्दी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम।  बंदरियाबाग से चैराहा से पॉलीटेक्निक चैराहा। बंदरियाबाग से चैराहा से हजरतगंज रहा। कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड, शहीद पथ। पिकप पुल ढाल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अण्डरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा से हाईकोई गेट नम्बर-तीन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहा।  अमौसी से बाराबिरवा। अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी से कटाई पुल से लालबत्ती चौराहा।यहां रहेगा वन वे सिकंदरबाग से शाहनजफ।  सहारागंज से सप्रू मार्ग ।  डनलफ से अल्का तिराहा। लालबाग से मेफेयर।  बैंक आफ इण्डिया से नवलकिशोर रोड।  परिवर्तन चौराहे से डीएम आवास। हजरतगंज से सिविल अस्पताल। हिन्द सिनेमा से कैम्पर तिराहा।  डीएसओ से सिविल अस्पताल। लाल बहादुर शास्त्री तिराहा से सिसेण्डी।  रायल होटल से डा. शुजा रोड।  डा. शुजा रोड(ओडियन तिराहा) से बर्लिंगटन चौराहा।  कैसरबाग चौराहे से बर्लिगटन (बड़े वाहन)। वीएन तिराहा रोड से हुसैनगंज।  नजीराबाद से कैसरबाग।  पीएनटी अड्डे से बैराज, समतामूलक।  केकेसी से राणा प्रताप चैराहा। चौक चौराहे से कमला नेहरू चौराहा।

About Samar Saleel

Check Also

देर रात प्रयागराज-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की, अब हालात सामान्य

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन (Aligarh Railway Station) पर प्रयागराज एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में ...