Breaking News

लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सकुशल संपन्न, दीपक कुमार चुने गये अध्यक्ष, नये पदाधिकारियों को लेखपालों ने दी बधाई

174 वोटरों में से 163 ने मतदान में लिया भाग, अध्यक्ष को छोड़ अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

औरैया। रविवार को सदर तहसील औरैया की सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले देर शाम तक कार्यकारिणी के विभिन्न पदों का चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद को छोड़ कर अन्य सभी पदों के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए, अध्यक्ष पद के चुनाव में दीपक कुमार लेखपाल संघ औरैया के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पतंजलि दुबे को 3 मतों से हराया।

पैसे न होने के कारण 70 किलोमीटर साइकिल से आते-जाते थे राजकुमार राव, मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय

लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सकुशल संपन्न, दीपक कुमार चुने गये अध्यक्ष, नये पदाधिकारियों को लेखपालों ने दी बधाई

रविवार को औरया तहसील सभागार में खण्ड मंत्री सर्वेश यादव व संगठन मत्री मनीश पाठक के मौजूदगी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ औरैया के जिलाध्यक्ष पद के लिए बिधूना तहसील के लेखपाल दीपक कुमार व पंतजलि दुवे के बीच घमासान हुआ।

👉  एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया

औरैया जनपद के कुल 174 वोटरों में से 163 ने मतदान के भाग लिया। जिसमें लेखपाल दीपक कुमार 83 मत पाकर 3 मतों के अंतर से विजयी हुए और उन्हें लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि उनके प्रतिद्वंदी पतंजलि दुबे को 80 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष को छोड़ अन्य सभी पदों का चुनाव निर्विरोध….

जिला कार्यकरिणी के चुनाव में केवल अध्यक्ष पद पर ही दो प्रत्याशी होने के कारण चुनाव हुआ, जबकि अन्य किसी भी पद के लिए कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं था। सभी पदाधिकारी बिना मतदान के आपसी सहमति के आधार पर चुने गये।

लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सकुशल संपन्न, दीपक कुमार चुने गये अध्यक्ष, नये पदाधिकारियों को लेखपालों ने दी बधाई

जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत, जिला मंत्री राजशेखर, उपमंत्री गुडडन सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र पाल एवं आडिटर धर्मेन्द्र शाक्य का निर्विरोध चयन हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में गेट 3 से मिलेगा प्रवेश, एक से होगी निकासी

लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सकुशल संपन्न, दीपक कुमार चुने गये अध्यक्ष, नये पदाधिकारियों को लेखपालों ने दी बधाई

समस्त नवनिर्वाचित कार्यकरिणी को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र वितरण किये। इस दौरान सभागार में मौजूद लेखपालों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मुंह मीठा कर एवं फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत सम्मान कर नई ज़िम्मेदारियों के लिए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर कानूनगो जगदेव सिंह यादव, योगेश कुमार शाक्य, प्रमोद पाल, तरुण राज सिंह कुशवाह, सुधीर कुमार, रोहित यादव, रविकांत दीक्षित, अवनीश कुमार, प्रतिमा लक्ष्मी जादौन, प्रियंका राठौर सहित अन्य लेखपाल भी मौजूद थे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन 

About reporter

Check Also

राम जन्मभूमि मंदिर की सफाईकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, अलग-अलग होटलों में जाकर की वारदात

अयोध्या:  अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा से तीन युवकों ...