Breaking News

श्री चित्रगुप्त धाम का स्थापना दिवस 6 सितंबर को

लखनऊ। कायस्‍थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट द्वारा हनुमान सेतु मंदिर के सामने झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम का स्थापना दिवस 6 सितंबर को सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा, सभी के कल्याण के लिए पूजन, हवन, आरती होगी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, वरिष्ठ विधायक डॉ अरुण कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार, महापौर संयुक्ता भाटिया, संरक्षक विनोद विहारी वर्मा, आलोक रंजन, स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उन्‍होंने बताया कि मंदिर में फूलों, गुब्बारों से सजावट होगी तथा भगवान का श्रृंगार, नए वस्त्र धारण कराये जाएंगे। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर अयोध्या से प्राप्त धर्म ध्वजा भी 6 सितंबर को लगवाई जाएगी। भगवान श्री चित्रगुप्त जी को देशी घी का हलवा, पांच प्रकार के फल, मिष्ठान्न का भोग लगाया जाएगा। प्रसाद में कलम भी वितरित किया जाएगा।

कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट के महामंत्री मनोज डिंगर ने तैयारियों के संदर्भ में बताया कि भगवान के वस्त्र, सजावट की जिम्मेदारी महिलाओं ने ली है। गंगा जल, दूध से भगवान को स्नान भी कराया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने पूर्व राज्यपाल राम नाईक को पद्म भूषण मिलने पर बधाई दी

लखनऊ। बीते 16 अप्रैल को पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) ने अपने जीवन के ...