Breaking News

लड़कियों को खुश कैसे करें? हर लड़के को पता होने चाहिए ये मुख्य तरीके

ये कहावत तो सुनी ही होगी, लड़कियों को समझना मुश्किल होता है। अधिकतर लड़के ये शिकायत करते हैं कि वह लड़कियों को समझ ही नहीं पाते। अब अगर आप लड़की को समझ ही नहीं पाते, तो उन्हें खुश कैसे करें या उनका दिल कैसे जीतें? लड़कियों को इम्प्रेस करना काफी मुश्किल होता है। थोड़ी सी चूक से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कम ही लोग सफल हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश में जुटे हैं तो कुछ आसान टिप्स खोज सकते हैं। यहां कुछ खास टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी लड़की को खुश कर सकते हैं।

हंसी मजाक और गंभीरता

अधिकतर लड़कियां लड़के में सेंस आफ ह्यूमर देखती हैं। लड़की से बात करते वक्त हंसते या मुस्कुराते चेहरे वाले लड़के उन्हें इम्प्रेस करते हैं। हालांकि लड़कियों के सामने बहुत अधिक हंसना या भद्दे मजाक नहीं करने चाहिए। आपको किस वक्त हंसना है और किस वक्त गंभीर रहना है, इसका बैलेंस बनाकर रखें।

खास महसूस कराएं

हर लड़की को पसंद होता है कि कोई उसे स्पेशल महसूस कराए। अगर कोई लड़की को कमतर समझता है या सम्मान नहीं करता है तो उन्हें पसंद नहीं आता। इसलिए लड़कियों की इज्जत करें और उन्हें स्पेशल फील कराएं। ऐसे में आसानी से आप लड़की के दिल को जीत लेंगे।

रोचक बातें करें

किसी को भी खुश करने के लिए उनसे बात करना जरूरी है। जब वह आपकी बातों में रूचि लेने लगते हैं तो वह इम्प्रेस भी होते हैं। ऐसे में किसी लड़की से बात करना शुरू करे तो हर वक्त उनके पीछे न पड़ें। समय समय पर बात करते हुए उन विषयों चर्चा करें जिस पर वह बात करना चाहती हैं। लड़कियों को जिन बातों में रूचि हो, उन्हीं पर बातें करें।

लड़की की सुनें

जब भी कोई लड़की आपसे बात करें तो बहुत ध्यान और धैर्य के साथ उनकी बात सुनें। उन्हें बात करने का पूरा मौका दें, बीच में रोके-टोके नहीं। अगर कोई बात गलत लगे तो आराम से स्मार्ट तरीके से जवाब दें। बीच-बीच में उनकी बात में शामिल हों, ऐसा न लगे कि वो अकेले ही बोलती जा रही हैं।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...