Breaking News

चार वर्ष में व्यापक परिवर्तन

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

योगी आदित्यनाथ सरकार ने चार वर्ष पूर्ण होने पर अपना कार्यवृत्त जारी किया था। इसमें तथ्यपरक रूप में सरकार की उपलब्धियां बताई गई थी। इसको सार्वजनिक करने का विशेष उद्देश्य था। भारत प्रजातांत्रिक देश है। यहां किसी भी सरकार के भविष्य का निर्णय मतदाता चुनाव के माध्यम से करते है।

शीर्ष की तरफ रैंकिंग

योगी आदित्यनाथ ने अभी तक के कार्यों से प्रदेश को अवगत करा दिया है। इस आधार पर पिछली सरकारों से तुलना भी हो सकती है। इस मुकाबले में योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां कहीं अधिक व्यापक है। वह पिछली कई सरकारों के संयुक्त कार्यकाल को भी पीछे छोड़ने का दावा कर रहे है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत चार वर्षों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है। हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठें स्थान पर थी। वर्तमान में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह उपलब्धि वर्तमान राज्य सरकार लगातार प्रयास से प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से इण्डिया इकोनाॅमिक काॅन्क्लेव में विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पिछला एक वर्ष कोरोना आपदा में व्यतीत हुआ। इसमें आपदा प्रबंधन के साथ ही विकास को जारी रखने में सगलता मिली। विश्व स्वास्थ्य संघठन ने भी राज्य में कोविड प्रबन्धन की सराहना की है।

योजनाओं का लाभ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया है। चालीस लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए। करीब सवा करोड़ गांवों का विद्युतीकरण कराया गया। 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया। ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ व्यवस्था के अन्तर्गत प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा सुलभ करायी गयी। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये का कवर दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तेजी से कार्य किया गया है। सीमावर्ती मार्गों को चार लेन बनाने के साथ ही, जिला मुख्यालयों को चार लेन मार्गों से जोड़ा गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर इस वर्ष यातायात प्रारम्भ होगा। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का भूमि अधिग्रहण कार्य चल रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित है। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट फंक्शनल थे। वर्तमान में आठ एयरपोर्ट फंक्शनल हैं तथा सत्रह पर कार्य चल रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। जनपद आयोध्या में इन्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। लखनऊ तथा वाराणसी में पहले से ही अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। शीघ्र ही कुशीनगर में इन्टरनेशनल एयरपोर्ट फंक्शनल होगा।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...