अयोध्या/अम्बेडकरनगर। अयोध्या व पड़ोसी जनपद अम्बेडकरनगर में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया है, जिससे गलन भरी ठंड में और इजाफा हो रहा है।
👉पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर बदमाश ने तान दिया तमंचा, दी गोली मारने की धमकी
कोहरे भीषण प्रकोप चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। अयोध्या आने वाली कई ट्रेनें विलम्ब से आ जा रहीं हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों तक यथा स्थिति बनी रहेगी, हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अयोध्या मंडल में पिछले तीन सप्ताह से शीतलहर जारी है। शुक्रवार व शनिवार दोपहर को धूप निकलने से थोड़ी राहत लोगों को जरूर हुई। कोहरा सुबह शाम घना हो जा रहा है। सुबह के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
👉देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर: केशव प्रसाद मौर्य
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक शीतलहर का प्रतीक जारी रहेगा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप भी निकालती रहेगी, जिससे लोगों को राहत जरूर मिलेगी।
अयोध्या व अम्बेडकरनगर जनपदों में घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर जारी है। कोहरे का सबसे बड़ा असर रेल यातायात पर पड़ा है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट आने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही है। कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। दलहन तिलहन फसलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पडेगा। इन फसलों के फूलों पर कोहरा का असर प्रभावित कर रहा है।
👉नवीन पटनायक ने किया सामेली परियोजना का उद्घाटन, समलेश्वरी मंदिर से लेकर महानदी तट का विकास भी शामिल
किसानों का मानना है कि सिर्फ गेहूँ की फसल को लाभ पहुंच रहा है। चना मटर सरसों को नुकसान पहुंच रहा है। सब्जियों के उत्पादन पर भी कोहरे प्रभाव पड रहा है। आम आदमी से पशु पक्षियों को इस साल का यह मौसम कष्टकारी साबित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। कोहरा का प्रभाव यातायात को ज्यादा प्रभावित कर रहा है।
रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह