Breaking News

जयन्ती पर याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सोशलिस्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक ओंकार सिंह ने आजादी के आंदोलन के महान योद्धा एवं उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे चन्द्रभानु गुप्त की जयन्ती के अवसर पर मोतीमहल स्थित उनकी समाधि स्थल और उनके चित्र पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

जयन्ती पर याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त

श्री सिंह ने श्री गुप्त के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चन्द्रभानु गुप्त भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। वे 7 दिसंबर 1960 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और इसके बाद वे दो बार और मुख्यमंत्री रहे। चन्द्रभानु गुप्त के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1926 में हुई। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी बने।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद पहला मौका होगा जब भक्त बाबा के करीब रुक रहे

वह मोतीलाल नेहरू मेमोरियल सोसायटी के पीछे मुख्य शक्ति थे, जिसने लखनऊ में विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक कल्याण और सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित किए। इनमें लखनऊ में रवीन्द्रालय, बाल संग्रहालय, बाल विद्या मन्दिर, आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास, होम्योपैथिक अस्पताल, कई डिग्री कालेज और एक सार्वजनिक पुस्तकालय शामिल है।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...