Breaking News

गोरखपुर महोत्सव का भव्य आगाज

गोरखपुर महोत्सव का शनिवार से आगाज हो रहा है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक ही चलेंगे लेकिन शिल्प मेला समेत कई अन्य कार्यक्रम 17 जनवरी तक जारी रहेंगे। शनिवार को पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। 13 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव के समापन समारोह में शहरवासियों को संबोधित करेंगे।

 

शनिवार को महोत्सव की शुरू हुए महोत्सव की अगले तीन दिनों तक शहर में इसकी धूम रहेगी। महोत्सव का मुख्य आयोजन स्थल डीडीयू परिसर बनाया गया है। हालांकि पैराग्लाइडिंग समेत कुछ कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में भी होंगे। महोत्सव में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर आयोजन स्थल के रास्तों पर डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू की गई है। पूरे दिन विभिन्न तरह की रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं लोग शॉपिग के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। जीवन को आसान बनाने वाले तमाम तरह के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए उत्पाद की खरीदारी करेंगे। शाम से आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

रविवार शाम को मुख्य मंच भोजपुरी नाइट में लोकगायक भरत शर्मा व्यास, भोजपुरी गायक वंदना और आकाश शुक्ला के नाम रहेगा। कॉमेडी नाइट के तहत गजोधर भईया यानी राजू श्रीवास्तव महोत्सव के दर्शकों के बीच होंगे। सांसद रवि किशन कविता का पाठ करेंगे। आखिरी दिन सोमवार को बॉलीवुड नाइट में गायक अभिनेता सोनू निगम का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलेगा। महोत्सव में बच्चों, महिलाओं, युवा और बुजुर्गों सभी के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। रसोई, पुस्तक, हस्त शिल्प, एक जिला एक उत्पाद योजना के स्टॉल के साथ ऑटोमोबाइल्स तक के स्टॉल महोत्सव में लगाए गए हैं। बाल फिल्मोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। खान पान के लिए फूड जोन भी निर्मित किया गया है।

रिपोर्ट- रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...