Breaking News

नवयुग में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाली “हर घर तिरंगा” यात्रा

आन तिरंगा, शान तिरंगा, सबको जोड़े एक तिरंगा।

उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम एक डोर में जोड़े तिरंगा।।

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग (शिक्षा निदेशालय) के पत्र का संदेश ग्रहण करते हुए नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

भारतीय हॉकी टीम से मिलकर भविष्य की योजना बनाएंगे खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, जानें क्या कहा

नवयुग में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाली "हर घर तिरंगा" यात्रा

राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों की सभी स्वयं सेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर विभिन्न देशभक्ति नारों के साथ महाविद्यालय से निकलकर सीएमएस स्कूल, नाका चौराहा होते हुए भारती भवन से वापस महाविद्यालय में प्रवेश किया।

पटना की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ स्वीकृत, मंत्री बोले- विकास में बाधा नहीं बनेगी राशि

हर घर तिरंगा हमारी स्वतंत्रता गौरव और विकसित भारत की प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि यह सदी भारत की है। कुछ साल पहले भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से दुनिया के लिए चिंता का विषय था, किंतु आज हम तेजी से तीसरे वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं।

नवयुग में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाली "हर घर तिरंगा" यात्रा

भारत में देश प्रेम की भावना में तीव्रता से वृद्धि हो रही है। इस देश प्रेम की भावना को बढ़ाने के लिए ही भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए देशवासियों को अभिप्रेरित किया गया है जिसको ध्यान में रखकर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर देशभक्ति के नारे लगाए।

क्या अमेरिका के दखल से रुक जाएगी भूमध्य सागर में बड़े युद्ध की आशंका? भारत की हालात पर सीधी नजर

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ऐश्वर्या सिंह, डॉ श्वेता उपाध्याय, मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ सुखमनी गांधी उपस्थित रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने सभी छात्राओं को देश प्रेम के प्रति अभिप्रेरित किया।

About Samar Saleel

Check Also

साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश… हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा ...