Breaking News

कृषि व ऋषि व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि एवं ऋषि की व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश रहा है। किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को शत् प्रतिशत किसानों से सम्पर्क, संवाद स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी को शक्तिशाली बनाने का काम करना है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों, महामंत्रियों की बैठक में व्यक्त किए।

कृषि व ऋषि व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश: धर्मपाल सिंह

श्री धर्मपाल ने मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वोटर चेतना महा-अभियान चल रहा है। इसमें पूरी शक्ति लगाकर नौ जवानों और किसानों से सम्पर्क करके चुनाव आयोग की तिथियों के द्वारा मतदाता बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान के माध्यम से किसान मोर्चा एक-एक किसान की दहलीज और खेत खलिहान तक पहुंचेगा। भाजपा की परम्परा में सतत सम्पर्क व संवाद है। जो पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाता है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम व अभियान भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं का लगातार जनता से सम्पर्क व संवाद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार ग्राम समितियों के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच केन्द्र व प्रदेश की किसान हितैषी नीतियों को पहुंचाने का काम करना है।

👉नेपाल में भूकंप से डोली धरती, यूपी-बिहार में महसूस हुए झटके…

धर्मपाल सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात् पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेगें। अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक तथा 25 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से सम्पर्क करेगी।

ऋषि व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश: धर्मपाल सिंह

उन्होने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रभारी संजय राय ने कहा कि किसान मोर्चा ने विगत चुनाव में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया है। इसके कारण भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र में सरकार आई है। श्री राय ने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय होकर अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से पुनः नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर काम करना है।

👉आ रहा है भयानक तूफान, अरब सागर में तेज लहरें, इन राज्यों में खराब होगा मौसम

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2014 से केन्द्र में मोदी जी की सरकार तथा 2017 से प्रदेश में योगी जी की सरकार देश की आजादी के बाद से किसानों के हितों में लगातार निर्णय ले रही है। किसानों को खेती की फसल से लागत से दुगुना लाभ मिलें इसके लिए डबल इंजन की सरकार निरन्तर प्रयासरत है। अभी पिछले दिनों फसलों का जो न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी हुआ है वह इस बात का प्रमाण है कि गेंहू का समर्थन मूल्य आज लागत से 102 प्रतिशत अधिक हैं। 2014 में 1400 रू के आस-पास समर्थन मूल्य था जो कि बढ़कर आज 2200 रू हो गया है। इसी प्रकार पहले क्रय केन्द्रों में सभी प्रकार के अनाज नहीं खरीदें जाते थे, पर आज सभी प्रकार के मोटे अनाज भी खरीदे जा रहे हैं।

ऋषि व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश: धर्मपाल सिंह

श्री सिंह ने बताया कि मोटे अनाज अर्थात श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार किसानों को अनेक प्रकार की रियायतें दे रही है। जिसके कारण कम लागत के उत्पादन पर किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। दलहन एवं तिलहन की फसलों पर लागत से 10 गुना अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित हुआ है जिससे किसानों का आर्थिक लाभ बढे़गा और आयात घटेगा। जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

श्री सिंह ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत समितियों का सत्यापन, वोटर चेतना महा अभियान तथा मण्डल और शक्तिकेन्द्र को सक्रिय करने के लिए नवम्बर महीने में क्षेत्र, जनपद एवं मण्डल की बैठक सुनिश्चित की गई है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अनेक प्रकार का अभियान चलाकर किसान सम्पर्क, किसान संवाद तथा किसान सम्बन्ध के माध्यम से किसानों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लामबंद करके भारी बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बने इसी संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुई।

👉अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी क्षमता से काम करें तथा आम जनप्रतिनिधि उसमें सहयोग करें: मुख्यमंत्री

बैठक का संचालन मोर्चे के प्रदेश महामंत्री धनश्याम पटेल ने किया। बैठक में प्रस्ताव पारित करके किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक का समापन एवं धन्यवाद मोर्चे के प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना ने किया। उक्त बातें मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताई।

About Samar Saleel

Check Also

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधि मंडल पहुंचा हाथरस, घायलों का जाना हाल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर ...