दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा मागर का शुक्रवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खगेंद्र के भाई महेश थापा मागर ने बताया कि निमोनिया के चलते खगेंद्र पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान निमोनिया के चलते उनके दिल पर भी असर पड़ा जिस कारण उनका निधन हो गया। शुक्रावर को उन्होंने तीन बजे आखिरी सांस ली। नेपाल के रहने वाले महज 67.8 सेंटीमीटर लंबे खगेंद्र थापा का नाम दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का रिकॉर्ड था।
मागर को पहली बार 2010 में उनके 18 वें जन्मदिन के बाद दुनिया का सबसे छोटा आदमी घोषित किया गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अनुसार थापा के पिता बताते हैं कि ‘जब वह पैदा हुए थे तो वह हाथ की हथेली में भी समा नहीं पाते थे, लेकिन फिर भी मुझे उसके पिता होने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने सिर्फ अपने लिए नाम ही नहीं कमाया है बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
हालांकि साल 2012 में गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे नाटे जीवित व्यक्ति का खिताब नेपाल के चांद्र बहादुर दांगी को दिया था। 72 वर्ष के दांगी की लम्बाई केवल 56.4 सेंटीमीटर और वजन 12 किलोग्राम थी लेकिन साल 2015 में दांगी के देहांत के बाद मागर एक बार फिर से दुनिया के सबसे छोटे आदमी बन गए।