उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग-उन कैदियों को यातनाएं देने के मामले में नाजी शासक हिटलर को भी पीछे छोड़ चुका है। उत्तर कोरिया की सेना में काम कर चुकी पूर्व महिला गॉर्ड का दावा है कि टॉर्चर करने के मामले में तानाशाह किम बेहद क्रूर है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार लिम हाइ-जिन नामक गॉर्ड ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के यातना गृहों में करीब 2 लाख लोग कैद है। और उसने अपनी आंखों के सामने के हजारों कैदियों का रेप और हत्या होते हुए देखा है।
उत्तर कोरिया के लेबर कैंप में कैदियों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया जाता है। किम एक घटना का जिक्र करते हुए बताती हैं, एक बार दो कैदी भाईयों का सिर सबके सामने काट दिया गया। साथ ही सारे कैदियों को को उनपर पत्थर फेंकने के लिए कहा गया। कैंप में सात साल तक गॉर्ड रही लिम ने कहा कि इस घटना के बाद वह कई दिनों तक खाना नहीं खा सकी। वह हर दिन नियमित हत्याएं, यातना और राजनीतिक कैदियों की बलात्कार की घटनाएं देखती थीं।
Tags Hitler Kim jong north koria overturned rape women gaurd
Check Also
भूटान की शिक्षा प्रणाली मजबूत करने में भारतीय शिक्षकों का अहम योगदान
भूटान (Bhutan) में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान भारतीय मूल के शिक्षकों (Indian Teachers) ...