• समान विचारधारा रखने वाली कांग्रेस के निमंत्रण पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गठबंधन को लोकदल का मिला साथ
अलीगढ़। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के नेतृत्व में लोक दल के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ़ के जमालपुर चौराहे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोक दल का समर्थन देते हुए स्वागत किया।
सीएम केजरीवाल ने की नोबेल पुरस्कार की मांग, जानें इसके पीछे क्या बताई वजह
उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित देश के नौजवानों को एक जुट होकर इंडिया घटक दलों के साथ आना होगा ताकि फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ सके।
लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील ने सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वर्ष 1979 से 1980 में तत्कालीन इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए थे।
👉सूडान ने जब पहली बार कराया था संसदीय चुनाव, तब भारत के CEC को किया था आमंत्रित; पढ़ें दिलचस्प किस्से
उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है, इससे किसानों के में काफी रोष है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।
सुनील सिंह ने कहा, कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में चल रही है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास के साथ इंडिया गठबंधन के साथ है।
👉मौसमी बुखार को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहने के लिए बताए जरूरी उपाय
आगामी लोकसभा चुनाव में मौजूदा केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए किसान तैयार बैठा है। इस दौरान लोकदल प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मुन्ना, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पांडे सहित हजारों लोक दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।