Breaking News

महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

वाराणसी.बीती रात अर्दली बाजार चौकी क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में 70 वर्षीय कमला(काल्पनिक नाम) के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद दबंगों ने महिला की लाश को चंदन साव पट्टी नमकीन फैक्ट्री के पास परती जमीन पर लाकर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस घटना में किसी नजदीकी का हाँथ होने की संभावना जता रही है।मृत महिला की तीन लड़की वह दो लड़के हैं,जिसमें से तीन लड़कियों व एक लड़के की शादी पहले ही हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक महिला सुबह फैक्ट्री में काम करने गई थी। रात वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने पूरी रात महिला को तलाश किया,लेकिन वह नही मिली।सुबह ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वर्तमान विधायक रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया,जिसे अधिकारियों के समझाने के बाद समाप्त कर दिया गया।फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...