Breaking News

प्रबंध संस्थान रहमान खेड़ा पहुंचा, ब्रह्माकुमारीज का आत्म निर्भर किसान अभियान

लखनऊ। आज आत्मनिर्भर किसान अभियान उत्तर प्रदेश के राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में पहुंचा, जहां पर संस्थान के निदेशक डॉ पंकज त्रिपाठी, अपर कृषि निदेशक डॉ पी के गुप्ता, संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक तथा अन्य अधिकारियों ने आभियान दल के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

संस्थान के ऑडिटोरियम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए, राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य तथा कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्य करने का 21 वर्षों का अनुभव रखने वाले भ्राता बद्री विशाल तिवारी ने बताया कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति, कृषि आधारित थी। उस प्राचीन ऋषि कृषि को ही हम यौगिक खेती कहते हैं।

आज रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से प्रकृति और मानवता को बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। किसान आर्थिक सामाजिक और मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो चुका है। हम फिर से उस भारतीय प्राकृतिक कृषि को अपनाकर किसानों को आर्थिक सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बना सकते हैं। अन्न और मन को शुद्ध करके स्वर्णिम भारत बना सकते हैं। यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लखनऊ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका इंदिरा दीदी ने किसानों के मानसिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया और सभा में उपस्थित किसानों से किसी एक बुराई का दान करने का संकल्प कराया।

लोहिया पथ: ओवरब्रिज के नीचे स्ट्रीट लाइट लगाने तथा स्पीड ब्रेकरों को हटाने की उठी मांग

राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ पंकज त्रिपाठी ने संस्था के इस बेहद की भावना और कल्याणकारी अभियान को सराहा तथा अपना हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अभियान के सभी सेवाधारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का बल दिया। कार्यक्रम में 250 से अधिक किसान और कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

Northeast Railway: स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाये गये लिफ्ट एवं एस्केलेटर

गोरखपुर (दया शंकर चौधरी)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं (Passenger Facilities) के प्रति संवेदनशील है। ...