Breaking News

मुरादाबाद मण्डल ने सर्वाधिक रेल राजस्व देने वाले टिकट चैकिंग कर्मचारियों की सराहना की

रेल प्रशासन ने इसे एक बहुत ही सराहनीय कार्य माना है। निरंतर चैकिंग होने से अनाधिकृत व्यक्ति रेल परिसर में नहीं जा पाते हैं तथा इससे अन्य रेल यात्रियों को किसी असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

लखनऊ। मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन के कुशल निर्देशन में, मुरादाबाद मण्डल निरंतर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में सुधीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मण्डल के टिकट चैकिंग स्टाफ ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

टिकट चैकिंग टीम निरंतर आनाधिकृत यात्रियों के टिकटों की जांच कर रही है।

टिकट चैकिंग स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर मण्डल में टिकट चैकिंग कर अनधिकृत यात्रियों को गाड़ियों, प्लेटफार्मों पर चैक कर पर्याप्त रेल राजस्व अर्जित किया है। टिकट चैकिंग टीम मण्डल रेल प्रबंधक के निर्देशन में निरंतर आनाधिकृत यात्रियों के टिकटों की जांच कर रही है।

मुरादाबाद मण्डल ने सर्वाधिक रेल राजस्व देने वाले टिकट चैकिंग कर्मचारियों की सराहना की

इसी क्रम में स्टाफ ने अपना सर्वोत्तम कार्य करते हुए मण्डल में सर्वाधिक रेल राजस्व दिया है। विशाल शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक, बरेली ने इस वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से ₹ 74,67,535 का रेल राजस्व अर्जित किया। अमित शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक/हापुड़ ने इस वित्तीय वर्ष में ₹ 63,71,880 का रेल राजस्व अर्जित किया। मनोज शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक, मुरादाबाद ने ₹ 57,17,384 का राजस्व अर्जित कर रेल को दिया। विपिन तिवारी टी.टी.आई. बरेली ने ₹ 51,50,465 का रेल राजस्व अर्जित किया।

निरंतर चैकिंग होने से अनाधिकृत व्यक्ति रेल परिसर में नहीं जा पाते हैं।

उक्त कर्मचारियों द्वारा यह एक अत्यंत ही उल्लेखनीय प्रदर्शन है। इसके अतिरिक्त मण्डल के अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ ने वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के नेतृत्व में निरंतर स्टेशनों, प्लेटफार्मो, ट्रेनों में चैकिंग करते हुए मण्डल में वित्तीय वर्ष अप्रैल 2021 से मार्च 2022 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ₹ 6.33 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया है।

रेल प्रशासन ने इसे एक बहुत ही सराहनीय कार्य माना है। निरंतर चैकिंग होने से अनाधिकृत व्यक्ति रेल परिसर में नहीं जा पाते हैं तथा इससे अन्य रेल यात्रियों को किसी असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

रिपोर्ट- दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...