Breaking News

रालोसपा 30 जनवरी को बनायेगी “शिक्षा सुधार मानव कतार”

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) महात्मा गांधी की शहादत को याद करते हुए 30 जनवरी पूरे बिहार में शिक्षा सुधार-मानव कतार बनाएगी। इस अभियान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मकसद प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और लोगों को शिक्षा के अधिकार को लेकर जागरूक बनाना है।

सभी दलों को खुला आमंत्रण

  • मल्लिक ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की अगुआई में पूरे प्रदेश में इस अभियान से लोगों को जोड़ा गया है।
  • रालोसपा ने राज्य के सात हजार से अधिक स्कूलों पर ‘शिक्षा सुधार मानव कतार की तैयारी कर ली है।
  • 30 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य समारोह पटना के मिलर हाई स्कूल में होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे शामिल 

  • इस कार्यक्रम में पटना के मिलर हाई स्कूल में होगा।,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे।
  • रालोसपा ने इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी दलों को खुला आमंत्रण दिया है।
  • पार्टी का कहना है कि कि जनता ने इस कार्यक्रम को अपना मान लिया है।
  • शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम 11.30 बजे शुरू और 12 बजे खत्म हो जाएगा।
  • अबतक करीब आठ हजार स्कूलों के सामने कतार लगाने की तैयारी पूरी हो गई है।
  • पार्टी की तैयारी हर पंचायत में कम से कम एक स्कूल के पास कतार लगाने की है।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...