Breaking News

BJP जनसमर्थन से सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस की करारी हार

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी है। येदियुरप्पा ने राज्यपाल से बीजेपी को जनसमर्थन के साथ ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बारे में कहा है। वहीं कांग्रेस का जनसमर्थन लगभग आधा गिर गया। लोगों की दुर्दशा के चलते सिद्धारमैया अपनी सीट से हार गये। लेकिन कांग्रेस जनादेश को खारिज करने की कोशिश में है। इस बार कर्नाटक में कांग्रेस लगभग आधे पर जाकर सिमट गई। जिस तरह से कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत से कर्नाटक चुनाव में दमखम लगा दिया था। उसके बावजूद कांग्रेस आधे पर पहुंच गई। कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी के विकास और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का असर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​मित शाह के नेतृत्व को कर्नाटक की जनता ने सबसे ज्यादा महत्व दिया है।

BJP, कांग्रेस जनसमर्थन को कर रही खारिज

बीजेपी ने जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा से संपर्क साधा है। पार्टी के नेता आर अशोक के माध्यम से देवगौड़ा को संदेश भेजवाया है। वहीं कांग्रेस का जनसमर्थन लगभग आधा गिर गया। लोगों की दुर्दशा के चलते सिद्धारमैया अपनी सीट से हार गये। लेकिन कांग्रेस जनादेश को खारिज करने की कोशिश में है।

कांग्रेस भूली दलित सीएम का वादा

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में वोटों के लिए दलित सीएम बनाने का जनता से वादा किया था। लेकिन वह उसे भूल गई। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और गुलाम नबी आजाद को जेडीएस सुप्रीमो देवगौड़ा से बात करने के लिए भेजा था। कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना त्यागपत्र देकर जेडीएस को लुभाने के लिए देवगौड़ा के बेटे व जेडीएस नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है।

About Samar Saleel

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...