Breaking News

नेहा ने प्राप्त किए 97.7 प्रतिशत अंक

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल के गोमतीनगर ब्रांच की 12वीं की छात्रा नेहा सिंह ने सीआईएसई परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और जनपद का मान बढ़ाया है।

निशातगंज के पेपरमिल कॉलोनी निवासी जयप्रकाश सिंह और वंदना सिंह की पुत्री नेहा अपने दो भाइयों अभय और विनायक से बड़ी है। उसके दोनों भाई भी सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमतीनगर के ही छात्र हैं।

नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा स्व. दिगपाल सिंह को देती है। उसका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...