Breaking News

राम जन्मभूमि परिसर में नवीन विद्युत संयंत्र का संचालन हुआ शुरू

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर रामलला का दर्शन चार पंक्तियों में होगा। प्रतिदिन निधारित अवधि के भीतर डेढ़ से ढ़ाई लाख लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के लिए पूर्व नियोजित योजनाओं का निर्धारण किया गया है। 23 जनवरी 2024 से सभी रामभक्त दर्शन कर सकेंगे। उक्त जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने रामजन्मभूमि बैठक के बाद दी।

राम जन्मभूमि परिसर में नवीन विद्युत संयंत्र का संचालन हुआ शुरू

उन्होंने बताया कि 33 केवीए विद्युत स्टेशन व दो सब स्टेशन की शुरुवात ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने स्विच दबाकर किया। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में नवीन विद्युत सयंत्र का संचालन शुरू हो गया। गर्भग्रह का निर्माण हो गया है। सिंह द्वार की मूर्तियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। सभी मंडप पर फर्श का निर्माण पूरा हो गया है। सीढ़ियों पर संगमरमर लगाया गया है।

👉राम लला गर्भ गृह लगभग तैयार: चंपत राय

मंदिर व परकोटे में पत्थर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। यहां कनार्टक ग्रेनाइट स्टोन लगाये जाएंगे। राममंदिर सम्पर्क मार्ग पर दोनो केनोपी के बीच पौधरोपण किया जाएगा। जिससे सम्पर्क मार्ग हरा भरा होगा। 25 दिसम्बर तक सुरक्षा के उपकरणों से राममंदिर परिसर लैस होगा।

राम जन्मभूमि परिसर में नवीन विद्युत संयंत्र का संचालन हुआ शुरू

30 दिसम्बर तक सुरक्षा, प्रकाश, आवागमन व यात्री सुविधा केन्द्र का सभी काम पूरा कर लिया जाएगा। कुबेर टीला पर निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट – जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन

लखनऊ। बतौर सहयोगी पार्टी एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के निर्देश पर शिवसेना (यूपी) की प्रदेश ...