Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये पौधे

गोरखपुर/चौरी चौरा। आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्वपर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर चौरी चौरा में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर गरीबों में राशन वितरण भी किया गया।

चौरी चौरा भाजपा मंण्डल अध्यक्ष एवं सभासद योगेन्द्र जायसवाल ने कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं। प्रकृति ही जीवन है और जीवन को बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारी धरती पर पेड़-पोधे, नदी-तालाब हमेशा बनें रहे। इस संदेश को जन-जन को समझाया जा सके इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री समरजीत पासवान, चौरीचौरा विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष गणेश वर्मा, दीपक सिंह मंडल मंत्री, प्रमोद यादव विशुनपुर मटियारा मंडल अध्यक्ष, सुग्रीव तिवारी, सोनू चौरसिया, परशुराम गुप्ता, दिनेश चौबे, प्रिंस जायसवाल, मनजीत बटाला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...