Breaking News

आरएसएस ने असहाय लोगों के साथ मनाया रंगों का त्योहार

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के बैनरतल विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत के मार्गदर्शन में होली का पावन पर्व शाहपुर स्थित अपना घर में बेसहारा,अनाथ एवम मानसिक रूप अस्वस्थ लोगों के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर अपना घर में रह रहे अनाथ, बेसहारा और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के साथ स्वयसेवकों ने अबीर गुलाल से होली खेली। उनको गुजिया, हिस्से, पापड़, चिप्स, नमकीन सहित कई व्यंजन वितरित किए।

इन अनाथों और बेसहारा लोगों के चेहरे की मुस्कान ने निश्चित ही सभी का मन भावुक कर दिया। स्वयसेवकों के साथ नृत्य करते अपना घर के ये अनाथ लोगों आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हुए प्रतीत हो रहे थे।

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ने कहा कि त्योहार का सही मायने में अर्थ यही है। हिन्दू संस्कृति तो सदैव से वसुधैव कुटुम्बकम् के आधार पर है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने परिवार के साथ तो सभी पर्व मनाते ही हैं, समाज के ऐसे लोगों को भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। संघ के स्वयंसेवक प्रति वर्ष इन लोगों के साथ अन्य अन्य त्योहार भी मनाते रहे हैं, समाज को भी इन लोगों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है ...