Breaking News

विद्यांत में जेंडर अभियान पर संगोष्ठी

लखनऊ। आज विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय जेंडर अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदलने की जरूरत है। बालिकाओं, महिलाओं का शिक्षित और स्वावलंबी होना जरूरी हैं।

वीएचपी ने प्रिंसिपलों को चिट्ठी लिखकर कहा- हिन्दू बच्चों को सांता क्लॉज ना बनाएं

उन्हें साहस के साथ अन्याय और उत्पीड़न के प्रयासों का विरोध करना चाहिए। प्रो ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़ती घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 आदि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। मो शहादत हुसैन (असिस्टेंट प्रोफेसर, सोशल वर्क) ने सेक्स और जेंडर के बीच के अंतर को समझाया।

उन्होंने कहा कि सेक्स एक प्राकृतिक निर्माण है, जबकि जेंडर एक सामाजिक निर्माण है। संगोष्ठी में प्रो अमित वर्धन, प्रो आलोक भारद्वाज, डॉ प्रभा गौतम, डॉ सावित्री तडागी, डॉ दिनेश मौर्य, डॉ अभिषेक वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सत्र का संचालन डॉ राजकमल गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सौरभ पालीवाल ने किया।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त नवीन छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने MCom, MBA, MSW, MA English, Economics, Political Science, BCom तथा BBA ...