Breaking News

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गोलीबारी की घटना , कई लोग गंभीर रूप से घायल

र्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है।

हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च (Jehovah’s Witness) में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर के फरार होने के अभी कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या हमलावर भी मृतकों में शामिल है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि हमले में कितने लोग मारे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया।

पुलिस ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर विटनेस चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।

 

About News Room lko

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...