Breaking News

जम्मू-कश्मीर में तेज़ बर्फबारी और तूफान के कहर ने 3 जवानों को किया शहीद

J&K (जम्मू और कश्मीर) में बर्फबारी और तूफान का कहर जारी है और यह जानलेवा साबित हो रहा है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता है। माछिल सेक्टर में आर्मी की कई चौकियां हिमस्खलने की चपेट में आई हैं।

आर्मी के सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, ऐसी ही एक चौकी में आर्मी के 5 जवान फंसे हुए हैं। यही नहीं, घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों के भी मरने की खबर है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, रामपुर और गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की कई घटनाओं की सूचना है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

इनमें 3 जवानों ने अपनी जान गंवाई है जबकि एक अभी भी लापता है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को बचाया भी गया है। इसके अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के गग्गेनेर क्षेत्र के पास कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बता दें कि उत्तर भारत में अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों ठंडी बढ़ सकती है।

हालांकि, आर्मी ने इस इलाके में भी अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, यही कारण है कि बचाव दल को यहां पैदल ही पहुंचना पड़ा है। कुछ दिऩ पहले 7 जनवरी को J&K (जम्मू और कश्मीर) में एलओसी के पास पुंछ जिले में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें आर्मी के एक पोर्टर की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य पोर्टर घायल हो गए थे। पुंछ़ जिले में 7 जनवरी की रात बर्फीला तूफान आया था। इस दौरान पोस्ट पर तैनात पोर्टर इसकी चपेट में आ गए थे।

About News Room lko

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...