लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन उपरांत उन्हें श्रद्धांजलि देने एवं उनके जीवन कार्यों को याद करने के लिए नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने लखनऊ नगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की।
श्रद्धांजलि सभा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल , मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक रविदास मेहरोत्रा , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीप यादव एवं तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सभा का संचालन करते हुए महामंत्री सौरभ सिंह यादव ने तमाम नेताओं से मंच पर आकर नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नेताजी के शुरुआती राजनीतिक दिनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेता जी ने कैसे एक छोटे से गांव से अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया और आजीवन समाज में पीछे छूट गए लोगों को सम्मान दिलाने का संघर्ष किया। नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने नेताजी को याद करते हुए बताया कि नेताजी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए भरे मंच से उनका नाम लेकर पुकार देते थे और प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज सुनते थे।
पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हुए नेताजी को तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ा लेकिन धरती से जुड़े नेता जी ने कभी भी अपने मार्ग को नहीं त्यागा। रक्षा मंत्री रहते हुए नेता जी ने या सुनिश्चित किया कि फौज में शहीद हुए बड़े अधिकारियों के ही नहीं बल्कि एक आम सिपाही का भी पार्थिव शरीर उसके घर तक ससम्मान जाएगा।
नगर उपाध्यक्ष- तारा चन्द्र यादव, नवीन धवन बंटी, अहमर शफी बबलू खान, राजक्मार मौर्या, मधुप सिंह यादव, नाजिया मंशू, प्रशांत यादव, अजीम अहमद, मनीष वर्मा, बदरे आलम खान, मुम्तियाज सिद्दीकी नगर कोषाध्यक्ष- संतोष श्रीवास्तव नगर सचिव- अवनीश कुमार यादव, महेश कुमार वर्मा, विनोद यादव, विजय वाल्मीकि, ललित कश्यप, सुधा जैसवार, अमित यादव, पवन यादव, रूप यादव, जाकिर अली, कुलजीत सिंह टीटू, राजशेखर शास्त्री, शादाब अजीम, सदस्य- महबूब खान, रमेश यादव रम्मे, बनवारी साहू विधानसभा अध्यक्ष- रितेश साहू, ऐनुद्दीन अहमद, सरवर अली, आलोक यादव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- मुनव्वर आलम कुरैशी वरिष्ठ नेतागण- मीरा वर्धन, पूजा शुक्ला, जरीना उस्मानी, फिदा हुसैन अंसारी, पवन मनोचा, अशुतोष वर्मा, जितेन्द्र सिंह यादव (जीतू), जगन्नाथ यादव, मुजीबुर्रहमान(बब्लू)) दीपक रंजन, राजिया नवाज, राम सिंह राणा पार्षद- नीरज यादव, राजकुमार सिंह राजा, जगलाल यादव, लईक आगा, सरोज रावत, मोनू कनौजिया, अयाजुर्रहमान (अल्लाह प्यारे), अरविन्द यादव, मो. हलीम लक्ष्मी नारायण यादव, हिमाशु तिवारी, मनोज सिंह, कमल किशोर यादव, संजय यादव अन्य- फरहाना, विमल यादव, नवनीत त्रिपाठी, संदीप पाल, चन्द्रिका पाल, प्रदीप पाल, सोनू पाल, सैफ अली, मेहनाज खान, कहकशा सिद्दीकी, लंता जैसवार, मधु सिंह, कमर जहाँ, अखिलेश कुमार कश्यप, अवधेश कुमार कश्यप, रूबी खान, जीनत कौसर, कल्पना रस्तोगी आदि तमाम कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी