Breaking News

E-Library : ओड‍िशा में पब्‍िलक‍ के ल‍िए खुली ई-लाइब्रेरी

ओडिशा में कुछ ही दिनों पहले ब्रह्मपुर नगर निगम के टाउन हॉल में E-Library (ई-पुस्‍तकालय) आम लोगों के लिए खोली गयी है। अब यहाँ पर आप डिजिटल माध्यम से अपनी मनपसंद क‍िताबें पढ़ सकते हैं।

जानें क्या है E-Library

इन दिनों ओड‍िशा के ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर नगर निगम द्वारा स्थापित ई-पुस्तकालय काफी चर्चा में है। अब यह ई-लाइब्रेरी बीएमसी के टॉउन हाल में पब्ल‍िक के ल‍िए शुरू कर दी गयी है।

  • इस ई-पुस्तकालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा बीते साल 31 अगस्‍त को ब्रह्मपुर में बीएमसी के महाराज कृष्ण चंद्र गजपति रि‍सर्च लाइब्रेरी की यात्रा के दौरान क‍िया गया था।
  • इस ई-लाइब्रेरी के संचालन में ओडिशा सोसाइटी ऑफ अमेरिका (ओएसए) की वि‍शेष भूमि‍का है। इस संबंध में राज्‍य के पुस्तकालय सलाहकार सम‍ित‍ि के सदस्‍य बी नागेश्वर सुब्धी का कहना है क‍ि यह ई-लाइब्रेरी राज्‍य में लोगों का लाइब्रेरी के प्रत‍ि का रूझान बढाएगी।
  • इससे ई-लाइब्रेरी में आने वाले लोगों के ल‍िए पार्किंग की असुव‍िधा भी नहीं होगी।
  • वर्तमान में यहां पर 12 कंप्‍यूटर दो सर्वर और एक प्रोजेक्टर लगा है।
  • खास बात तो यह है क‍ि यह जनता के लि‍ए बीते दो सप्‍ताह पहले ही खोला गया है।
  • ओएसए अमेरिका में रह रहे ओड‍िशा के लोगों द्वारा बनाया गया एक संगठन है।
  • इस संगठन ने इसके ल‍िए करीब 20 लाख रुपये मुख्‍यमंत्री राहत न‍िध‍ि के जर‍िए द‍िए है।
  • इस ई-लाइब्रेरी में दो स्‍टाफ मेंबर और एक टेक्‍न‍िकल वर्कर काम कर रहा है।
  • बीएमसी आयुक्त चक्रवर्ती सिंह राठौर का कहना है क‍ि कुछ समय बाद यहां टर्मिनलों की संख्या बढ जाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...