Breaking News

स्वतन्त्र देव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों से भाजपा उत्साहित है। इनको आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के दो पहलू है। एक तो पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है,दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों को भी जबाब दिया जा रहा है। भाजपा यह बताना चाहती है कि इन चार वर्षों में ही भाजपा सरकार ने सपा बसपा सरकारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में विपक्ष मुद्दा विहीन है।

इस आधार पर भाजपा के द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर संवाद व समारोह कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे ही संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने सरकार की उओलब्धियों का उल्लेख किया। इसी के साथ उन्होंने सपा बसपा की सरकारों पर नाकामी का आरोप लगाया। कहा कि पिछली सरकारें समस्या ग्रस्त प्रदेश छोड़ गई थी।

भाजपा सरकार ने माहौल को सुधारा। जिसके चलते यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। कहा कि योगी सरकार का संकल्प सेवा और सुशासन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में अन्त्योदय पथ पर बढ़ती हुई योगी सरकार ने चार वर्ष में वह कर दिखाया जो दशकों में न हो पाया। रामलीला ग्राउण्ड रजपुरा गुन्नौर में किसान संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार बनते ही 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों का ऋण माफ किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 2 करोड़ 41 लाख किसानों के खाते में 27 हजार 286 करोड़ रूपए हस्तांतरित किए जा चुके है। एमएसपी में लगभग दो गुना तक वृद्धि हुई है तथा किसानों से 378 लाख मी.टन खाद्यान्न क्रय कर 66 हजार करोड़ से अधिक तक का भुगतान किया जा चुका है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के समग्र विकास के लिए संकल्पित सरकार है। यही हमारा अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण तथा अन्त्योदय लक्ष्य है।

इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसिकिल तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही मुरादाबाद के चन्द्रनगर मण्डल के बूथ क्रमांक 443 की बूथ समिति बैठक में भी पंचायत चुनाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन, 1.26 लाख करोड़ का रिकार्ड गन्ना भुगतान, द मिलियन फार्मर्स स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण, 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना जैसे निर्णयों ने किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि अपराध व भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरों टालरेंस की नीति से अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

माँ-बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पूरे प्रदेश में पांच एक्सप्रेस-वे के साथ सड़कों का जाल, आठ शहरों में मेट्रों परियोजनाएं, 30 नये मेडिकल कालेज तथा 2 एम्स की स्थापना, हर घर नल योजना के तहत प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री सुकन्या सुमंगला कन्या योजना से 6 लाख 94 हजार बेटियां लाभांवित हुई है। इसके साथ सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता ने प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया।

About Samar Saleel

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...