Breaking News

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आर्थिक तंगी के चलते चाय-नाश्ते के खर्च में की कटौती

कांग्रेस पार्टी में बढ़ती सस्याओं का अंत होता नहीं दिख रहा है, अब कांग्रेस पार्टी आर्थिक तंगी का सामना कर रही है। इसी कारण पार्टी ने अपने महासचिवों राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से खर्च पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रो से पता चला है कि पांच साल से केंद्र सत्ता से दूर रही कांग्रेस फंड की कमी का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए पार्टी के अकाउंट विभाग ने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से खर्चे को कम करने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस पार्टी ने निर्देश में पदाधिकारियों को कहा है कि वे चाय-नाश्ते पर हर महिने का खर्च तीन हजार रखें। इसके अलावा पार्टी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर खर्चा इससे अधिक होता है तो इसका भुगतान संबंधित व्यक्ति ही करेगा। इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने नेताओं को कहा है कि वे छोटी दूरी की यात्रा ट्रेन से करें। यही नहीं पार्टी ने यात्रा के दौरान रात में ठहरने की जरूरत नहीं पड़ने पर होटलों को बुक करने से भी मना कर दिया है।

दरअसल पार्टी नेताओं और अन्य पदाधिकारियों के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की कैंटीन से चाय-नाश्ते का बंदोबस्‍त होता है। पार्टी पदाधिकारियों के सभी बिलों का भुगतान लेखा विभाग की ओर से किया जाता है।

बता दें कि पार्टी की संपत्तियों में 2017 से 2018 के दौरान 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। साल 2017 में पार्टी की संपत्ति 854 करोड़ रुपये थी जो 2018 में घटकर 754 करोड़ रुपये रह गई।

About Aditya Jaiswal

Check Also

केरल में चुनावी सभा में पहुंचे अमित शाह, बोले- पीएफआई से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना ...