Breaking News

आज ग्रहों के राजा चमका देंगे इन राशियों का भाग्य, होगा राज सुख की प्राप्ति

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य…ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा भी माना जाता है। वहीं सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं चलता है। कुंडली में सूर्य को आपके मान सम्मान का कारक माना गया है। इनका रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं।पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि – पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। मशीनरी परेशानी से बचने के लिए मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

2. वृषभ राशि – कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा हैं। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।

3. मिथुन राशि – व्यापार को बढाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होने की संभावना है।

4. कर्क राशि – परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

5. सिंह राशि – नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

6. कन्या राशि – कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

7. तुला राशि – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि – अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

9. धनु राशि – शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

10. मकर राशि – बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं।

11. कुम्भ राशि – आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

12. मीन राशि – कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

☀️?आज का पंचांग – 18 जुलाई 2021?☀️

तिथि नवमी – 24:30:49 तक
नक्षत्र स्वाति – 24:08:37 तक
करण बालव – 13:39:15 तक, कौलव – 24:30:49 तक
ऋतु वर्षा
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल
योग साघ्य – 25:55:22 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:34:20
सूर्यास्त 19:19:54

?चन्द्र राशि तुला
चन्द्रोदय 13:26:59
चन्द्रास्त 24:52:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:45:33

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल 15:53:30 से 17:36:42 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:23:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...