Breaking News

न्यू यूपी का रोडमैप

प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित देशों की सूची में पहुंचाने का संकल्प लिया था। इसके अनुरूप समग्र विकास की योजनाओं पर अमल किया जा रहा है। वंचित वर्ग के जीवन स्तर को उठाने के लिए अनेक अभूतपूर्व कदम उठाए गए। इसके माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिला। मोदी ने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सभी प्रयासों के माध्यम से न्यू इंडिया बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू यूपी का रोडमैप तैयार किया है। जिसमें एक जिला एक उत्पाद, औद्योगिकरण, कृषि का विकास, ढांचागत विकास, तीर्थाटन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ, एक्सप्रेस वे, अवस्थापना सुविधा आदि अनेक विषय शामिल है। प्रदेश सरकार इस रोडमैप पर तेजी से अमल भी कर रही है। पिछले तीन वर्ष में विकास के अनेक राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित हुए है।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार सँभावन है। इसका आर्थिक पहलू भी है। विश्व में ऐसे कई देश है जिनको सर्वाधिक आय पर्यटन से ही हासिल होती है। योगी ने इस तथ्य को समझा है। वह उत्तर प्रदेश की धार्मिक, प्राकृतिक ऐतिहासिक आदि धरोहरों को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने की योजना पर कार्य कर रहे है।

अयोध्या,काशी मथुरा,प्रयागराज सहित अनेक आध्यत्मिक नगरों का इस दृष्टि से विकास किया जा रहा है। काशी में देव दीपावली व शिवरात्रि, अयोध्या में रामनवमी व दीपोत्सव, मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव व जन्माष्टमी उत्सवों को योगी सरकार ने भव्य और व्यापक स्वरूप प्रदान कर दिया है। ये सभी आयोजन भारत ही नहीं विश्व में भी प्रसिद्ध हो रहे है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा हैं।

योगी सरकार के प्रयासों से प्रयागराज कुम्भ दुनिया का यूनीक इवेण्ट बन गया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की डेढ़ दर्जन संस्थाएं अब तक के सर्वाधिक विशाल कुम्भ की सफलता पर शोध कर रही है। इसके पहले पच्चीस करोड़ लोग किसी कुम्भ में नहीं आये थे। नमामि गंगे योजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। कानपुर के सीसामऊ नाले से अब एक बूंद भी प्रदूषित जल गंगा जी में नहीं जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता बढ़ी है। जमीन में दबे करीब सत्तर पुरातन मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है। विश्व की इस प्राचीनतम नगरी को अब नई पहचान बन मिल रही हैं।

योगी ने काशी में सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा भी दिया। कहा कि तीन वर्ष में प्रदेश में तीस लाख लाख परिवारों को आवास दिए गए, दो करोड़ इकसठ लाख शौचालय बनाये गए। योगी सरकार के पहले इतनी ही अवधि में मात्र दस हजार आवास और तैतीस लाख शौचालय बने थे। इस आधार पर पिछली सरकार से तुलना भी की जा सकती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,गंगा एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति सालाना आय बयालीस हजार रुपए थी,यह अब बढ़कर सत्तर हजार रुपए प्रति व्यक्ति हो गई है। योगी सरकार से पहले प्रदेश में अठारह प्राइवेट यूनिवर्सिटी थी। इस सरकार में अट्ठाइस निजी यूनिवर्सिटी को एक साथ अनुमति दी गई। इसके अलावा आठ नई राजकीय यूनिवर्सिटी बनेंगी। किसानों को नई तकनीक से जोड़ा गया है। कृषि,सिंचाई,फसल बीमा सम्बन्धी योजनाएं लागू हैं। बेसिक शिक्षा में एक करोड़ अस्सी लाख बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, यूनिफार्म,स्वेटर,जूते मोजे दिए जा रहे हैं।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...