Breaking News

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में हो सकती बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है।

लंदन में राहुल गांधी की स्पीच पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान, कहा माफ़ी मांगनी होगी…

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में हो सकती बारिश

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। हालांकि, इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी ने किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई फिलहाल टालने की सलाह दी है। साथ ही साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दलहनों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।

आईएमडी ने किसानों से कहा है, ”पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें।” मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं।

पिछले सप्ताह ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत की तरफ रुख किया। इसका असर दो दिन पहले से ही उत्तर प्रदेश में दिखने लगा था। इस समय पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का मिलन भी हो रहा है। इन कारकों से लखनऊ और आसपास के जिलों का मौसम बदला है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही, तेज गरम और चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

ईरान की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी-पश्चिमी हवाओं के मिलन से लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम शुरू होते ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने लगी। शुक्रवार को मौसम और खराब हो सकता है। लखनऊ समेत मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की सात गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों के अलावा तेज बरसात हो सकती है। तापमान में भी गिरावट होगी। गुरुवार सुबह ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। दोपहर करीब 12 बजे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन का पारा 35 से 33 डिग्री आ गया। शाम होते ही हवाओं की गति भी बढ़ी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम सात बजे के आसपास कहीं तेज तो कहीं धीमी बूंदाबांदी हुई।

 

About News Room lko

Check Also

दिल्ली के बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब जल्द किया जाएगा पेश

🔊 खबर सुनने के लिए क्लिक करें दिल्ली बजट (Delhi Budget 2023) को केंद्रीय गृह ...