Breaking News

आज कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..🖊️

📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

2.वृ़ष राशि- संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में नकरात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

3.मिथुन राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

4.कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय वृद्धि होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

5.सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मानसिक चिन्ताओं में कुछ कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

6.कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाणी में मधुरता हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बातचीत से संयत रहें। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

7.तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है।

8.वृश्चिक राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।

9.धनु राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें।

10.मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता हो सकती है। कारोबार पर भी पूर्ण ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

11.कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन परेशान भी हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

12.मीन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र एवं भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। अनावश्‍यक तनाव ना लें।

🥎📜आज का पंचांग – 22 मार्च 2022📜🥎

तिथि चतुर्थी – 06:26:32 तक, पंचमी – 28:24:06 तक
नक्षत्र विशाखा – 20:14:15 तक
करण बालव – 06:26:32 तक, कौलव – 17:25:52 तक
ऋतु वसंत
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण
योग हर्शण – 13:08:22 तक
वार मंगलवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:00:41
सूर्यास्त18:09:53

🌙चन्द्र राशितुला – 14:34:02 तक
चन्द्रोदय22:23:59
चन्द्रास्त08:37:00

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल15:00:00 से 16:30:00तक
गुलिक काल12:05:00 से 13:36:00 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:40:00 से 12:29:00 तक
🏀दिशा शूल – उत्तर

☀️जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...