Breaking News

आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे

पं० आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…🖊️

📜आज का राशिफल📜

1. मेष राशिफल- मंगल भाग्यभाव में है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शनि पॉलिटिक्स में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- चन्द्रमा का इसी राशि मे गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र व मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। मूंग व कम्बल का दान करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा एकादश व सूर्य सप्तम शुभ है। राजनीतिज्ञों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- आज छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। हनुमान बाहुक का 09 पाठ करें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- राशि स्वामी मंगल, बुध व चन्द्रमा का गोचर मंगलमय है। संतान की उन्नति को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व मंगल शुक्र का इस राशि में तथा चन्द्र का वृष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

10. मकर राशिफल- सूर्य व शनि का इस राशि में गोचर आज इस राशि के लिए व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- मंगल शुक्र का एकादश, राशि स्वामी शनि का द्वादश व चतुर्थ चन्द्रमा आज कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। तृतीय चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

🥎📜आज का पंचांग – 10 फरवरी 2022📜🥎

तिथि नवमी – 11:10:28 तक
नक्षत्र रोहिणी – 27:32:04 तक
करण कौलव – 11:10:28 तक, तैतिल – 24:32:39 तक
ऋतु शिशिर
मास माघ
पक्ष शुक्ल
योग एन्द्र – 18:47:43 तक
वार गुरूवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:36:37
सूर्यास्त17:48:17

🌙चन्द्र राशि वृषभ
चन्द्रोदय12:22:59
चन्द्रास्त26:25:00

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल09:24:32 से 10:48:29 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:40:00 से 12:24:00 तक
🏀दिशा शूल – दक्षिण

☀️जातक संपर्क सूत्र 08707666519, 09455522050  व 999838211412 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...