Breaking News

आज कर्क, कन्या,मकर, कुंभ के लिए रहेगा बदलाव का दिन, जानें कैसा रहेगा आपके लिए रविवार

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं शरीर में यह मन का कारक है। जबकि कुंडली में इसे मान-सम्मान, अपमान व पिता का कारक माना गया है। यह कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि – वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है, जिससे कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

2. वृषभ राशि – संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

3. मिथुन राशि – समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेगे। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

4. कर्क राशि – अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करने पड़ेंगे।

5. सिंह राशि – कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। एकाग्रता से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

6. कन्या राशि – पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

7. तुला राशि – अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

8. वृश्चिक राशि – पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी।

9. धनु राशि – अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

10. मकर राशि – कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

11. कुम्भ राशि – आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव हे।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

12. मीन राशि – दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। संतों का सानिध्य मिलेगा।

? ?आज का पंचांग – 26 सितंबर 2021? ?

तिथि पंचमी – 13:07:23 तक
नक्षत्र कृत्तिका – 14:33:34 तक
करण तैतिल – 13:07:23 तक, गर – 26:26:25 तक
ऋतु शरद
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण
योग वज्र – 15:46:34 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:11:08
सूर्यास्त 18:13:35

?चन्द्र राशि वृषभ
चन्द्रोदय 21:30:59
चन्द्रास्त 10:48:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:02:27

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00 से 18:00:300 तक
गुलिक काल 15:12:59 से 16:43:17 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:38:00 से 12:21:00 तक
? दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...