Breaking News

दो बच्चे नदी मे डूबे

लखनऊ- राजधानी के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के काशीराम पुरवा गांव के दो मासूमों की गुरुवार दोपहर  गोमती नदी नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची गोसाईगंज पुलिस ने गोता खोरो की मदद से डूबे बच्चों के शवो को बहार निकाला। शवो को देखकर गांव में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी  के अनुसार गोसाईगंज थानाक्षेत्र के काशीराम पुरवा गांव निवासी विशाल 14  व मोहित 10 फतेहपुर गांव के एक निजी स्कूल में साथ पड़ते थे। गुरुवार दोपहर छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल से घर चले आए और घर से पड़ोस के ही रहने वाले मुकेश को साथ लेकर गोमती में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान मुकेश नहाकर नदी से बाहर बैठा था तभी मोहित और विशाल का नहाने के दौरान पैर फिसल गया और वह नदी में गहराई में जा पहुंचे। दोनों को डूबता देख मुकेश ने गांव जाकर लोगो को पूरी घटना बताई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे  मृतक मासूमो के परिजनो ने खोजवीन शुरू की लेकिन जब कोई सुराग न लगा तो घटना की सुचना गोसाईगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों बच्चों को बहार निकाला। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। मासूमों के शव देख कर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...