चाचौड़। नेशनल हाईवे क्रमांक तीन पर चल रहे फोरलेन ओवर ब्रिज Over Bridge के काम के दौरान ब्लॉक चाचौड़ा के ग्राम चारणपुरा नेशनल हाईवे हादसा हो गया। जिससे फोरलेन के लाइन ब्रिज का कार्य किया जा रहा था।
मानकों के अनुरूप जो भी निर्माण कम्पनी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करवा रही होती है उसे मजदूरों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से उपयोग में लाये जाने वाले सुरक्षा उपायों को जरुर प्रयोग में लाना चाहिए। जिससे किसी भी हादसे की दशा में किसी का जान का खतरा कम से कम हो।
Over Bridge जाल में फंसा मजदूर
इस फोर लेन निर्माण के दौरान 7 टन के लोहे के तार से बने जाल के अचानक गिरने से 2 मजदूर गंभीर घायल हो गये।
- जिसमें एक मजदूर जाल के नीचे ही फंस गया।
- मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दोनों घायल मजदूरों को बीनागंज स्वास्थ्य विभाग पहुंचाया।
- जहां मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।
- लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
सुरक्षा के उपाय
- निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों द्वारा हेलमेट का प्रयोग।
- सेफ्टी जेकेट का प्रयोग, एवं निर्मार्ण कार्य के दौरान जाल लगाकर कार्य करना।
- कार्य स्थल पे किसी भी हादसे की दशा में प्रथम उपचार किट का मौके पे उपलब्ध रहना।
इसे भी पढ़े
रिपोर्ट- विष्णु शाक्यवार