Breaking News

मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में UP में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज झांसी के वीरांगना होटल में अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुष्पेन्द्र यादव के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।


श्री यादव ने कहा पुष्पेन्द्र की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउण्टर है। पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा, उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी। ये भाजपा सरकार अपनी अच्छी छवि नहीं बनाना चाह रही है। हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से पुष्पेन्द्र के मामले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सरकार बचा रही है। पूरा झांसी,जालौन,कालपी और कानपुर की जनता सच जानती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली है। हिरासत में मौते भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यूपी में अफसर बेलगाम हैं। उन्होंने कहा,लोकतंत्र में जो जनता को दुःख देता है, जनता उसे सपा से बाहर कर देती है। याद रखिए, कोई भी सरकार हमेशा नहीं रहती है। आशा करता हं कि प्रशासन पुष्पेन्द्र के मामले में पर्दा डालने का प्रयास नहीं करेगा।

श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा झूठा साबित हुआ है। 370 से कश्मीर में आतंकवाद कहां खत्म हुआ? जीएसटी के संकट से हम उबर नहीं पाए हैं। इससे व्यापार बढ़ा नहीं, नुकसान ज्यादा हुआ है। हमारे देश का ग्रोथ रेट गिरा है। बांग्लादेश हमसे आगे हो गया है। कुपोषण में हम नम्बर एक हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद वे साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए होगी।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...