Breaking News

विजय दिवस

विजय दिवस

भारत माता के अमर सपूतों
तुम भारत माता की शान हो। 
तुम भारत माता की पहचान हो
तुमने अगणित इतिहास रचे हैं। 
भारत माता की सीमाओं पर
आने वाले हर दुश्मन को। 
धूल तुमने ही कयीबार चटाई है

तिरंगा झंडा के तले एक जुट हो। 
दुश्मन को भरपूर सबक सिखाया है
कारगिल के महा समर में तुम वीरों ने। 
अपना अनूठा पराक्रम दिखलाया था
दुश्मन को भारतीय सीमा से दूर भगाया था। 
भारत माता का प्यारा तिरंगा लहराकर
धूम धाम से विजय दिवस मनाया था। 
आज विजय दिवस के अवसर पर
वीर सपूतों को बार बार वंदन करता हूं। 

                विनोद कुमार सीताराम दुबे

About Samar Saleel

Check Also

बलिदान दिवस पर विशेष : स्मरण गांधीवादी क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी का, जिनके लिए कौमी एकता थी सर्वोपरि

भारत (India) के स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) में अनेक विभूतियों ने अपना बलिदान दिया। उनके ...