- Published by- @MrAnshulGaurav
- Thursday, July 14, 2022
वाराणसी। राष्ट्रीय समता पार्टी संस्थापक शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि वह 17 जुलाई को कार्यकर्ता संवाद का आयोजन करेंगे। इस संवाद में पार्टी में जुड़ने के लिये कार्यकर्ताओं से कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। जो भी कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से पार्टी में जुड़ेंगे उनको पार्टी में स्वागत व सम्मान किया जाएगा।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-14-at-8.44.53-PM.jpeg)
इस मुद्दे पर राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राजभर प्रजापति समाज के लोग को शामिल कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में शशिप्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता संतोष प्रजापति, बिनोद, सोनू लाल सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।