Breaking News

धनिये में हैं इतने फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

धनिया का इस्तेमाल हर कोई खाना बनाने में करता है, लेकिन क्या आपको इसके फायदे पता हैं? इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर धनिया की पत्ती को भिगोकर इसका पानी पीते हैं तो सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं।

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे अक्सर मसालों से दूर भागते हैं। बहुत परिक्षम करते हैं पतला होने के लिए। लेकिन कुछ को ही परिणाम मिलते हैं। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये का पानी मदद कर सकता है। धनिया का पानी बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच धनिये के बीज लेकर उबाल लें। जब ये आधा हो जाए तो इसे छानकर पिएं। धनिया जितना हरा होता है उतने ही उसके फायदे भी होते हैं।

भारत में पेट की बीमारी एक आम सी बात है। लोग पेट की समस्या दूर करने के लिए योग से लेकर जिम करते हैं। तला हुआ खाना छोड़ देते हैं। लेकिन धनिये का पानी पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पेट के दर्द से राहत पाना हो तो आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया का बीज डालकर पीने से राहत मिलती है। किसी को एसिडिटी की समस्या घेरे रहती है तो पानी में धनिया, जीरा, शक्कर और चाय पत्ती डालकर पिएं राहत मिलेगी। इतना ही नहीं धनिए का पाचन को भी बेहतर करता है। धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है।

डायबिटीज का शिकार लोग बहुत अधिक मात्रा में हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया के पानी को पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। जो ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज में राहत दिलाती है। इतना ही नहीं महिलाओं के कठिन दिनों के दर्द से भी धनिया उन्हें राहत दिलाता है। महिलाओं में अगर पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती है तो धनिये का पानी फायदा पहुंचाता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो तो आधा लीटर पानी में छह ग्राम धनिया के बीज डालकर उबाल लें, इस पानी में चीनी डालकर पीने से इस समस्या से राहत मिलेगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...