Breaking News

स्किन को पूरे दिन तरोताजा महसूस कराएगा ये हर्बल मॉइश्‍चराइजर…

आज मैं आप लोगों को Khadi के Rose & Honey Herbal Moisturizer के बारे में बताने जा रही हूं। जब से विंटर सीजन शुरू हुआ है तब से मैं इसका इस्‍तेमाल कर रही हूं। मुझे 1 महीना हो गया है इसे यूज करते हुए। मैं बहुत समय से एक अच्‍छे हर्बल मॉइश्‍चराइजर की तलाश में थी। मुझे ऐस मॉइश्‍चराइजर चाहिए था जो देर तक मेरी त्‍वचा में नमी बनाए रखे और उसकी खुशबू भी अच्‍छी हो। जब से मैने Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer इस्‍तेमाल करना शुरू किया है मेरी दोनों ही इच्‍छा पूरी हो गई हैं। यह त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज करने की कसौटी पर तो खरा उतरता ही है साथ ही यह बहुत ही खुशबूदार है और इसकी खुशबू मुझे पूरे दिन तरोताजा महसूस कराती रहती हैं। इसकी खुशबू काफी देर तक टिकी रहती है। चलिए आज मैं आपको इसका रिव्‍यू बताती हूं।

Claims-

  • यह हर्बल चीजों से तैया‍र किया गया है।
  • त्‍वचा को स्‍मूद और मॉइश्‍चराइज रखता है।
  • इसमें पैराबींस, सिलिकॉन और पैथलेट्स नहीं हैं।
  • यह बहुत ही लाइट वेट मॉइश्‍चराइजर है।

Packaging-

यह ट्रांसपेरेंट प्‍लास्टिक बॉटल में आता है और इसमें गोल्‍डन कैप लगा होता है। अलग-अलग साइज में अलग-अलग कैप लगे हो सकते हैं। मेरे पास इसकी 100 एमएल की बॉटल है जो बीतें 1 महीने से चल रही है। यह ट्रैवल फ्रैंडली पैकेजिंग में आता है। इसकी बॉटल पर इसमें मिले सारे इंग्रीडियंट्स के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका भी बताया गया है।

Price-

इसकी 100 एमएल की बॉटल बाजार में आपको 150 रुपए की मिलेगी। मुझे इसकी 100 एमएल की बॉटल एक गिफ्ट पैक में मिली थी। वहीं अगर आप यहां से Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer खरीदती हैं तो आपको मात्र 250 रुपए में 210 एमएल की बॉटल मिलेगी।

Pros-

  • इसमें स्‍ट्रॉन्‍ग rosy-fragrance आती है जो बहुत ही लुभावनी है।
  • त्‍वचा को हाइड्रेटेड करता है।
  • त्‍वचा में आसानी से एब्‍जॉर्ब हो जाता है।
  • यह पूरे दिन त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज रखता है।
  • इसे लगाने से त्‍वचा में ग्‍लो आ जाता है।

Cons-

  • थोड़ा ग्रीसी है। जितना कम लागाएंगे अच्‍छा होगा।
  • अगर आपको साइनेस की प्रॉब्‍लम है तो आपको इसके स्‍ट्रॉन्‍ग रोजी फ्रेगरेंस इरिटेट कर सकती है।
  • आपको बॉटल से इसे निकालने में थोड़ी मेहनत करनी हो सकती हैं।

My Experience-

मैं बीते एक महीने से Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer इस्‍तेमाल कर रही हूं। यह बहुत ही थिक होता है और एक बार में इसे जितना कम हो सके उतना ही यूज करना चाहिए वरना त्‍वचा ग्रीसी लगने लगती है। मगर, यह बहुत ही माइल्‍ड है और इसके बैस्‍ट बात यह है कि इसमें बहुत कम कैमिकल्‍स हैं। यह पैराबीन फ्री है इसलिए मैं इसे दोबारा भी यूज करना चाहूंगी। साथ ही यह बहुत ही खुशबूदार है। इसे एक बार लगा लेने पर पूरे दिन बहुत अच्‍छी खुशबू आती रहती है साथ ही यह पूरे दिन त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज रखता है। इसे लगाने के बाद त्‍वाचा रूखी नहीं होती। साथ ही त्‍वचा में एक अनोखा सा ग्‍लो आ जाता है। मुझे मेरे हसबैंड ने गिफ्ट में Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer दिया था। मगर, यह इतना अच्‍छा है कि मैं इसे दोबार जरूर परचेज करुंगी। कीमत के हिसाब से भी यह अच्‍छा है। इसकी 100 एमएल की बॉटल मेरी 1 महीने से चल रही है।

About Samar Saleel

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...