Breaking News

राजस्थान: रेत माफियाओं और पुलिस के बीच गोलीबारी में 2 की मौत, 8 घायल

राजस्थान के ढौलपुर में शुक्रवार रात रेत माफियाओं और पुलिस के बीच गोलीबारी हो गई। धौलपुर के बसई इलाके में पुलिस और रेत माफियाओं के बीच यह फायरिंग हुई। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

घटना बसाई में शुक्रवार को हुई है। वहीं दो रेत माफियाओं की भी इस घटना में मौत हो गई है और सात रेत माफिया घायल हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामले पर आईजी पुलिस लक्ष्मण गौर का कहना है, “जब बसाई पुलिस स्टेशन के एसएचओ को रेत माफियाओं की गतिविधि के बारे में पता चला तो वो उन्हें पकड़ने के लिए चले गए। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो रेत माफियाओं की मौत हो गई।

इस घटना में कुछ रेत माफिया घायल भी हुए हैं और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।” गौर ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

“डरो मत” कहने वाले राहुल खुद ही अमेठी और वायनाड से डरकर भागे- डॉ दिनेश शर्मा

शिर्डी/अहमदनगर/महाराष्ट्र। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी सांसद डॉ दिनेश शर्मा ...