Breaking News

संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों को भारत ने गिफ्ट किया सौर पैनल

जलवायु परिवर्तन की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के लिए एक-एक सौर पैनल उपहार में दिए हैं। ये पैनल यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की छत पर लगाए जा रहे हैं। करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर की लागत वाले इन सौर पैनलों को उपहार स्वरूप सदस्य राष्ट्रों को दिया गया।

इन पैनलों से अधिकतम 50 किलोवाट तक बिजली पैदा की जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है और वैश्विक निकाय के हर सदस्य के लिये एक पैनल दिया जा रहा है।

भारत ने पिछले साल विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा था कि वह संरा परिसर में अक्षय सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिये संरा सचिवालय के साथ सहयोग करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाले वैज्ञानिक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, चीन की संसद से किए गए बर्खास्त

चीन के जिस वैज्ञानिक ने कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में COVID-19 वैक्सीन को ...