Breaking News

दहेज में दिया Langoor अब दूल्‍हे राजा जाएंगे जेल

आपने लोगों को दहेज में बाइक या कार मांगते तो सुना होगा लेक‍िन क्‍या क‍िसी को Langoor मांगते सुना है। शायद आपका जवाब नहीं होगा, लेकि‍न ऐसा हुआ है। खास बात यह है क‍ि इस दहेज में लंगूर की ड‍िमांड ससुराल वालों ने तो पूरी कर दी, लेक‍िन कुछ लोगों ने दूल्‍हे के ख‍िलाफ केस दर्ज कर द‍िया है।

  • ज‍िसकी वजह से उन्‍हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

दहेज में Langoor की ड‍िमांड बना मुशीबत

हर‍ियाणा के फतेहाबाद में पूनिया का वि‍वाह 11 फरवरी को जींद के उचाना के गांव डवाना खेड़ा निवासी हरी चंद की बेटी रितु के साथ हुआ। शादी में लड़के वालों ने दहेज में एक लंगूर की ड‍िमांड की। इस दौरान ससुराल वालों ने उनकी सभी मांगों के साथ इस मांग को भी खुशी से पूरा कर द‍िया। वहीं संजय पूनिया और उनका पूरा पर‍िवार भी दहेज में लंगूर पाकर काफी खुश था। क्षेत्र में यह शादी अनोखे दहेज की वजह से चर्चा का व‍िषय बन गई।

  • इस दौरान यह मामला वन्‍य प्राणी विभाग तक पहुंच गया।
  • अनोखा दहेज जी का जंजाल बन गया।
  • वन्‍य प्राणी विभाग ने इस मामले में युवक के ख‍िलाफ केस दर्ज कर ल‍िया।

सात साल की हो सकती है सजा

संजय पून‍िया पर लंगूर को बंधक बनाने के आरोप में कानूनी श‍िकंजा कस गया है। वन्‍य प्राणी विभाग की टीम उसके घर जाकर उस लंगूर को ले आई और उसका मेड‍िकल चेकअप कराया जाएगा। इसके बाद इस लंगूर को जंगल में छोड़ा जाएगा या फ‍िर च‍िड़‍ियाघर में यह न‍िर्णय ल‍िया जाएगा।

  • वन्य प्राणी विभाग की टीम इंस्पेक्टर जयवीर नेहरा का कहना है क‍ि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
  • संजय के साथ ही उसके ससुरालवालों से भी इस बाबत पूछताछ की जाएगी आख‍िर वह इसे कहां से लेकर आए हैं।
  • कानूनी जानकारों की मानें तो लंगूर वन्य प्राणी शेड्यूल दो में आता है।
  • इन्हें घर में बंधक बनाकर रखने पर सात साल तक की सजा होने का प्रावधान है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इन्कार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद बजट पारित करने के दौरान ...