Breaking News

अहमदाबाद में दो गुटों के बीच टकराव; पत्थरबाजी में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल

गुजरात के अहमदाबाद में एक स्थानीय मंदिर उत्सव के पर्चे में नाम प्रकाशित करने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल भी हुए। मृतक की पहचान लीराबेन भरवाड के तौर पर की गई है। झड़प के दौरान सीने पर पत्थर लगने से बुधवार को उनकी मौत हो गई थी।

स्थानीय मंदिर उत्सव में एक समूह पर्चे में कुछ नाम शामिल करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह ने इसपर आपत्ति जताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाम को लेकर असहमति दोनों गुटों के बीच झड़प में बदल गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं। दोनों गुटों के 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फिलहाल उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। सात पहचाने गए और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है CBI, सिद्धारमैया को SIT दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक में पेन ड्राइव स्कैंडल के बाद राजनीति गरमाई हुई है। मामले की जांच ...