Breaking News

दम घुटने से चार मजदूरों की मृत्यु,मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में आज एक होटल के बेसमेंट में दम घुटने से चार मजदूरों की मृत्यु हो गयी। मृतक  भाई ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की धारा (302) में केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोमती नगर इलाके स्थित होटल में कल रात मोहम्मद शाहिद, राजकुमार, राम नरेश और निहाल अहमद अपना काम पूरा करने के बाद सोने चले गये। ठंड से बचने के लिये चारों कोयला जलाकर सो रहे थे। होटल के बेसमेंट में सुबह उनके शव बरामद किये गये।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलाशा

पुलिस ने बताया कि मजदूर कोयला जलाकर सो रहे थे। संभावना है कि उनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है। मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। मृतक निहाल के भाई नियाज ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की धारा (302) में केस दर्ज कराया है।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...